पशु तस्करी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर मे लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें संरक्षित पशु को मारने की कोशिश में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। भोजीपुरा इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि रविवार रात दो बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि दो तस्कर पचौरी पंप के पास संरक्षित पशुओं का कटान करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर दरोगा पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्करों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सिपाही सुमित कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर कल्लू उर्फ कलुआ के बाएं पैर में गोली लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा। उसका दूसरा साथी जफर उर्फ रमन कालिया मौके से भाग गया। घायल बदमाश कल्लू उर्फ कलुआ को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और पशु काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। जफर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। घायल बदमाश और सिपाही सुमित कुमार को अस्पताल भेजा गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *