नग्न अवस्था मे नाबालिग छात्रा के साथ होटल मे मिला युवक, मुकदमा दर्ज

बरेली। शहर के नैनीताल हाईवे स्थित होटल ताज दिल्ली दरबार मे शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब हिंदू संगठनों और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक नाबालिग छात्रा को होटल से बरामद किया। पुलिस को मौके से मुजाहिद नाम के युवक को छात्रा के साथ कमरे मे नग्न अवस्था मे मिला। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है पुलिस ने जिस होटल में दोनों बरामद किए थे। उसके मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की है। न ही होटल सील किया है। वाराणसी निवासी 16 वर्षीय छात्रा बहेड़ी मे रहकर रुड़की गांव स्थित आईटीआई की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि मुजाहिद नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल ताज ले गया। जहां दोनों रातभर रुके। इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को मिलने पर उन्होंने बहेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान छात्रा और युवक को होटल से बरामद कर थाने लाया गया। पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो युवक नग्न अवस्था मे था। दोनों को थाने लाने के बाद छात्रा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट, नाबालिक से दुष्कर्म सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। होटल के मालिक के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, न ही होटल को सील किया गया। हिंदूवादी संगठनों के जोर देने के बाद पुलिस ने होटल का रजिस्टर और डीबीआर अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय मुजाहिद पुरानी रोडवेज पर बिरयानी बेचने का काम करता है। वही छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले मे पुलिस मुजाहिद का फोन खंगाल रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *