दरोगा पर पिटाई और वसूली के आरोप से मचा हड़कंप, बोले एसआई- बनाई कहानी

बरेली। जनपद के थाना प्रेमनगर मे तैनात एक दरोगा पर युवक को हिरासत मे लेकर पीटने, ब्लैंक पेपर पर साइन कराने और 50 हजार रुपये लेने के आरोपों ने पुलिस महकमे मे हलचल मचा दी है। पीड़ित युवक ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वही आरोपी दरोगा ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरे मामले को पैसों के विवाद और समझौते से जुड़ा बताया है। सीओ सिटी ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी है। भमोरा के गांव ककरी निवासी राजुल शंखधार का आरोप है कि प्रेमनगर थाने में तैनात दरोगा शुभम सिंह ने उसे पूछताछ के नाम पर थाने बुलाया। थाने के एक कमरे में बैठाकर उससे पूछताछ के दौरान दरोगा ने मारपीट की। मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उससे 50 हजार रुपये ले लिए और सादे कागज पर दस्तखत भी करा लिए। इस मामले में राजुल ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि राजुल ने एक युवती को बाइक बेची थी, जिसे अभी ट्रांसफर नहीं किया गया है। उसका नंबर गलत होने की वजह से दूसरे व्यक्ति की गाड़ी के कई चालान हो गए। आईजीआरएस पर शिकायत होने के बाद उसे पूछताछ को बुलाया गया। इसमें उसने चालान जमा करने की बात कही थी। मगर अब वह चालान नहीं जमा कर रहा है और मारपीट का आरोप लगाया है। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *