जनगणना 2026-27 में करे पूर्ण सहयोग: फैजान अशरफ हामिदी

सम्भल। तंज़ीम उलामाऐ अहले सुन्नत सम्भल के जर्नल सेक्रेटरी फैजान अशरफ हामिदी ने भारत सरकार द्वारा चल रही जनगणना 2026 को महत्त्वपूर्ण कार्य बताते हुए। जनता से जनगणना कार्य मे पूर्ण सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है की यह देश के विकास, योजनाओं और समुदाय के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
मैं पूरे समुदाय से अपील करता हूँ कि हम जिला प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करें। जनगणना अधिकारी जब आपके घर आएँ, तो उन्हें पूर्ण सहयोग दें। सही-सही और पूरी जानकारी दें। कोई भी तथ्य छुपाएँ नहीं।

जनगणना क्यों जरूरी है?
विकास योजनाओं का सही लाभ हमारे इलाके और समुदाय तक पहुँचे
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास जैसी सुविधाओं के लिए सही आंकड़े उपलब्ध हों
हमारा समुदाय मुख्यधारा में बेहतर तरीके से शामिल हो सके
आपसे विशेष अनुरोध:
जिला प्रशासन और जनगणना टीम का पूरा सम्मान करें
सत्य और पूर्ण जानकारी प्रदान करें
स्व-गणना (Online Self Enumeration) का भी लाभ लें
अपने मोहल्ले और परिवार में जागरूकता फैलाएँ, कोई भी छूट न जाए
जनगणना हर नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसमें सहयोग करना हमारा धार्मिक और संवैधानिक दायित्व भी है।
जिला प्रशासन के साथ मिलकर हम इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएँ।
पूर्ण सहयोग दें, समुदाय का भविष्य मजबूत करें ।

— सम्भल से सैय्यद दानिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *