बरेली। तापमान मे तेजी से हो रही बढ़ोतरी के चलते गर्मी-उमस बढ़ती जा रही है। मौसम में अभी बदलाव के आसार हैं। अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद धूप के चलते तापमान में इजाफा होगा। गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 38.9 और रात में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।गुरुवार को सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली। इसके चलते दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए रुहेलखंड क्षेत्र में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होने और तापमान में गिरावट आने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की स्थितियां बन रही हैं। शुक्रवार और शनिवार को बरेली और इसके आसपास के इलाकों में प्री-मानसून की फुहारें पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है।।
बरेली से कपिल यादव
