केंद्रीय विद्यालय के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान की जिलाधिकारी ने की शुरुआत

बरेली-  श्री केंद्रीय विद्यालय रेलवे इज्जत नगर के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी देवयानी जिला वन अधिकारी दीक्षा भंडारी एवं वन विभाग समस्त अधिकारियों एवं जन सेवक वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार के प्रतिनिधि के रूप में अनिल सक्सेना एडवोकेट भाजपा के जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा जिला इको क्लब के अध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार एवं नेशनल अवार्ड प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस अवसर पर कभी रितेश साहनी ने बच्चों को मनमोहक कविता भी सुनाइ. जिलाधिकारी ने इस अवसर पर संदेश दिया हम सबको अपनी मां की याद में एक प्रेरणा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा भी करनी चाहिए जिससे कि पर्यावरण संरक्षण हो सके और हम सबनों का जीवन भी बच सके अधिक से अधिक पेड़ लगाना है जल तथा ऊर्जा को बचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *