कार चालक का ‘नो हेलमेट’ चालान, हेलमेट लगाकर कार चलाने लगे एसयूवी मालिक

बरेली। जनपद के थाना हाफिजगंज क्षेत्र मे एक कार सवार को बिना हेलमेट दिखाकर दरोगा ने चालान कर दिया। अब वह हेलमेट लगाकर कार चला रहे हैं और सांकेतिक विरोध जता रहे है। शहर निवासी निरंजन यदुवंशी ने बताया कि वह अपनी एसयूवी से हाफिजगंज थाना क्षेत्र से होकर आ रहे थे। उस वक्त कार मे उनके बच्चे भी थे। वह सीट बेल्ट भी लगाए थे। आरोप लगाया कि एक दरोगा ने उन्हें रोका और कार चेक की। कागजात और सभी मानक पूरे थे। आरोप लगाया कि उनसे रिश्वत मांगी गई। इन्कार करने पर दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की और चालान काट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी कार पर एक हजार रुपये का नो हेलमेट में चालान किया गया है। तब से वह इतने खौफ मे है कि अब वह अपनी कार के अंदर भी हेलमेट पहनकर चलते हैं। रोज वह इतना जुर्माना नही भर सकते इसलिए हेलमेट पहनना मजबूरी बन गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *