बरेली। कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कीमतों मे हुई अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध मे गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व मे व्यापारी जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी की अनुपस्थिति मे प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण जौहरी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रवीण जौहरी ने ज्ञापन राष्ट्रपति तक भेजने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष अकरम खान ने कहा कि कमर्शियल सिलिंडरों की कीमतों मे भारी वृद्धि से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और छोटे खानपान व्यवसायियों पर गंभीर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती लागत के कारण खाद्य पदार्थों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। इससे बाजार में मंदी का माहौल बन गया है। उन्होंने मांग की कि कमर्शियल सिलिंडरों पर लगने वाली 18 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 5 प्रतिशत किया जाए, ताकि व्यापारियों और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। बताया कि ज्ञापन मे कमर्शियल सिलिंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू करने, बढ़े हुए दाम वापस लेने, शादी-विवाह व अस्पतालों के लिए पर्याप्त गैस उपलब्ध कराने, जीएसटी कम करने तथा वैकल्पिक ईंधन के उपयोग की अनुमति देने सहित नौ मांगें शामिल है। इस अवसर पर महामंत्री कमल गुप्ता, परवेज आलम, राजेश कुमार दिवाकर, शशांक गुप्ता, मोहम्मद इरशाद, डॉ मुदित प्रताप सिंह, गौरव गर्ग सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
