कमरे मे बेड पर मिला बुजुर्ग किरायेदार का शव, अंदर से बंद था दरवाजा

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के नागरिया परीक्षित मे किराये के मकान में रह रहे करीब 65 वर्षीय विजय कुमार श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार को उनका शव कमरे मे मिला। वह मूल रूप से न्यू बैरहना, प्रयागराज के निवासी थे और करीब दो वर्षों से विमल कुमार के मकान में ऊपर वाले कमरे में अकेले रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह एयरफोर्स एवं बैंक से रिटायर थे। उनकी पत्नी और पुत्र रोबिन श्रीवास्तव संत नगर चर्च के पास एयरपोर्ट क्षेत्र मे रहते है। पड़ोसियों के अनुसार विजय कुमार रोज सुबह नौ बजे पानी चलवाने के लिए आवाज लगाते थे लेकिन गुरुवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नही खुला। इस पर अन्य किरायेदारों ने मकान मालिक को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नही मिली। पुलिस चौकी को सूचना देने पर उपनिरीक्षक नरेश कुमार पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे मे विजय कुमार बेड पर मृत अवस्था में मिले। प्रथम दृष्टया मौत हार्ट अटैक या अन्य बीमारी से होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने फील्ड यूनिट बुलाकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *