एसडीएम ने अवैध खनन की सूचना पर ठिरिया खेतल मे मारा छापा, ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। एसडीएम ने अवैध खनन की सूचना पर ठिरिया खेतल मे नदी किनारे छापा मारा। एसडीएम ने मौके से बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ ली। कुछ लोग एसडीएम की गाड़ी देखकर भाग गए। किसी ने ठिरिया खेतल मे बहगुल नदी के पास खेतों में अवैध खनन होने की शिकायत एसडीएम से की थी। शिकायत मिलने पर एसडीएम निधि शुक्ला ने राजस्व कर्मी आदित्य गंगवार के साथ सोमवार सुबह ठिरिया खेतल के पास नदी किनारे छापा मारा। एसडीएम की गाड़ी देखकर वहां मौजूद लोग भाग गए। एसडीएम ने बालू से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। एसडीएम ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ट्रैक्टर के मालिक को तलाश कर रही है। खनन माफिया भट्टे की परमिशन का दावा करके उसे छुड़ाने की जुगत में लगा रहा लेकिन सफल नही हो पाया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया एसडीएम के निर्देश पर खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर खनन की कार्यवाही की गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *