ई-बस के बाद डीएम बाइक पर हुए सवार, कलेक्ट्रेट से आवास से पहुंचे

बरेली। डीएम अविनाश सिंह इन दिनों प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील पर ईधन बचाने का संदेश दे रहे है। दो दिन पहले वह ई-बस मे बैठकर समधान दिवस मे पहुंचे थे। सोमवार को डीएम अविनाश सिंह सुबह अपने आवास से पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। इसके बाद कमिश्नरी मे आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए डीएम सभी एडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ बस से रवाना हुए। बैठक समाप्त होने के बाद पूरी टीम इसी बस से वापस कलेक्ट्रेट लौटी। बाइक पर बैठकर कलेक्ट्रेट से अपने आवास तक पहुंचे। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नो व्हीकल डे मनाने का आह्वान किया है। लिहाजा डीएम अविनाश सिंह लगातार ईधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दे रहे है। एक बार फिर उनका सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। डीएम को जिसने भी बाइक पर सफर करते देखा उनकी तारीफ करते नही थका। दूसरे अधिकारी और कर्मचारी भी उनका ये अंदाज देखकर हैरान रह गए। डीएम ने कहा कि ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के मकसद से सभी अधिकारी और कर्मचारी आगे आएं। उनसे उम्मीद की जाती है कि वह देशहित के इस काम में अपना सहयोग जरूर देंगे। इसके अलावा उन्होंने सप्ताह में दो दिन सोमवार और शनिवार को नो व्हीकल डे के रूप में मनाने की अपील लोगों से की। इन दिनों में में अपने निजी या सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं करे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *