आज रोपे जाएंगे 7.80 लाख पौधे, सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए जाएंगे

बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर मे 7.80 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण के बाद फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाएंगे। डीएम अविनाश सिंह ने आमजन से एक पौधा अवश्य लगाने की अपील भी की है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पौधा लगाने के बाद इनका संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। अभियान के तहत वन विभाग सात हजार, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 5.12 लाख, पंचायती राज विभाग 34 हजार, कृषि विभाग 1.29 लाख, उद्यान विभाग 85 हजार, नगर निगम तीन हजार और अन्य नगर निकाय 10 हजार पौधे रोपित करेंगे। इसके लिए विभागवार नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़क किनारों, एक्सप्रेसवे, नदियों एवं नहरों के तटों, विद्यालय परिसरों, पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रधानों एवं स्थानीय कर्मियों के सहयोग से पौरोपण कराया जाए। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि पौधरोपण की सूचना एवं फोटोग्राफ ‘मेरी लाइफ पोर्टल’ पर अपलोड करें। सोशल मीडिया पर भी फोटो शेयर करके अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *