बरेली। जनपद के बीडी जनता अस्पताल के मालिक चंद्र प्रताप पर नर्स से दुष्कर्म और लगातार यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शाहजहांपुर के खुदागंज निवासी युवती ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उसने 12 जनवरी को बीडी जनता अस्पताल मे नर्सिंग स्टाफ के तौर पर नौकरी शुरू की थी। कुछ दिनों बाद ही अस्पताल का मालिक चंद्र प्रताप उससे फोन पर अश्लील बातें करने लगा। अस्पताल जाने पर वह नर्स को छेड़ता था। मना करने पर चंद्र प्रताप ने धमकी दी कि अगर बात नही मानी तो बरेली मे नही रह सकेगी। आरोप है कि अप्रैल मे चंद्र प्रताप वेतन देने के बहाने उसे अपनी कार मे ले गया। वेतन मांगने पर उसने रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया फिर एक होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह युवती को रास्ते पर छोड़कर भाग गया। डर के कारण युवती ने किसी को कुछ नही बताया लेकिन आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा। युवती ने बताया कि चार जून को वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय गई थी। वहां चंद्र प्रताप उनके पीछे आ गया। पांच जून को चंद्र प्रताप ने शहीद भगत सिंह अस्पताल के पास उसका हाथ पकड़ा और कार मे बैठने के लिए कहा। उसके चिल्लाने पर वह वहां से भाग गया। कुछ देर बाद आरोपी उनके कमरे पर आया और दरवाजा खटखटाया। युवती ने दरवाजा नही खोला और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। सीओ शिवम आशुतोष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा है।।
बरेली से कपिल यादव
