शाहजहांपुर -शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब व्यापारी के दबंग ने गोली मार दी। गोली से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है। दबंग ने अपने साथियो के साथ पैसों के लेनदेन के विवाद में घटना को अंजाम दिया है वही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार घटना थाना सदर बाजार के हद्दफ चौकी के पास की है जहां देर रात जब
कासिम को उसके घर से आरोपी शाहिद बुला कर ले गया जहां उसने गोली मार दी। गोली से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि 60 लाख रूपयो के लेनदेन का विवाद था जहां पैसा न देने पर शाहिद ने अपने साथियो के साथ मिलकर कासिम को गोली मार दी। बताया जा रहा है आरोपी से पैसों के लेनदेन कर कई बार विवाद हो चुका था जो मामला थाने तक पहुंचा था जहा दोनो मे सुलह हो चुकी थी।फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यापारी के साथ बातचीत कर मामले
की छानबीन कर रही है।
– शाहजहांपुर से अंकित कुमार शर्मा