हलई थाना क्षेत्र के डीहिया में एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर किया हत्या

बिहार: समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के डीहिया में बीती रात एक 25 बर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या। घटना की सूचना की जानकारी मिलते ही हलई थाने की पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुची और उस युवक को उठाकर सदर अस्पताल लायी जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का पहचान अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने उसके पास से कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं जिसके आधार पर उसे पहचान करने में लगी हुए हैं। उसके पर्स से मिले लर्निग ड्राइवरी लाइसेंस जिसमे आदित्य कुमार पिता रामनारायण महतो ग्राम जरही वार्ड नंबर 14 रोसड़ा लिखा हुआ है। पुलिस मिले दस्ताबेज के आधार पर तहकीकात करने में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी की अनुसार युवक जंदाहा की और कला और उजले रंग की अपाचे मोटरसाईकल से आ रहा था।डीहिया पुल के पास पहुचते ही उसे गोलियों से भून दिया गया।उसके शरीर पर कई गोलियों का निशान मिला है। यह भी जानकारी मिल रही इसके साथ एक युवती भी थी। हालांकि घटना के बारे सदर डिएसपी प्रीतिश कुमार ने घटना के बारे कुछ भी नही बताए है, छानबीन करने के बाद घटना की खुलासा होने की बात कहि। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बतादे कि आज जिले में तेज तर्रार महिला पुलिस अधीक्षक हर्पिरित कौर ने जिले में अपना योगदान दी है।वहीं दूसरी और अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।

– अशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरोचीफ- समस्तीपुर(बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।