शीशगढ़ के युवक की हत्या का पर्दाफाश, अवैध संबंधों में की हत्या, ब्लैकमेल कर रहा था युवक

शीशगढ़, बरेली। थाना शीशगढ़ क्षेत्र में छह सितंबर की रात महफूज आलम (30) शव मिला था। मामले में परिजनों की तहरीर पर दुर्घटना का मुकदमा भी दर्ज हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने इसका पर्दाफाश किया तो मामला अवैध संबंधों का निकला। पुलिस ने शीशगढ़ के ही शमशुल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ मे शमशुल ने बताया कि मृतक उसकी पत्नी को अश्लील फोटो भेज कर ब्लैकमेल करता था। जिसकी वजह से उसने उसे पहले सड़क पर पटक-पटकर लहूलुहान किया। बाद में पानी में डूबोकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि थाना शीशगढ़ क्षेत्र के ही एक लड़की से आरोपी शमसुल की 2017 में शादी हुई थी। शादी से पहले ही शमशुल की पत्नी का महफूज आलम के साथ संबंध था। शादी के बाद भी उसकी पत्नी और महफूज आलम आपस मे फोन पर बात करते थे। इसी बीच मृतक महफूज ने शमशुल के साथ दोस्ती कर ली। जब शमशुल को इस बारे में पता चला कि उसके दोस्त महफूज आलम का उसकी पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा है तो वह बौखला गया। इस बात को लेकर दोनों पति पत्नी में जमकर कलह हुआ। इसके बाद शमशुल जोधपुर चला गया। वहां जाकर उसने अपना जरी का काम शुरू कर दिया। इस बीच उसकी पत्नी ने भी मृतक महफूज से सभी संबंध तोड़ दिए। उसकी पत्नी ने उसे सभी बाते बताने लगी। शमशुल ने बताया कि जब वह जोधपुर में था तो उसकी पत्नी ने बताया कि महफूज उसे उसके पुराने अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करता है। मिलने के लिए कहता है। मना करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी देता है। शमशुल ने कहा कि उसका नंबर ब्लॉक कर दो, इस पर भी वह दूसरे नंबर से उसे धमकी देने लगा। जब बात हद से आगे बढ़ी तो शमशुल ने उसे मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया। 25 अगस्त को आरोपी शमशुल जोधपुर से लौटकर आया। उसने मृतक महफूज से कहा कि वह अपनी पत्नी को उससे मिलवा देगा। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने खुद अपनी पत्नी से उसकी बात कराई। जिसके बाद जगह का निर्धारण हुआ। तय हुआ कि आरोपी अपनी पत्नी को लेकर उसकी दादी के खाली पड़े घर पर जाएगा। वही पर वह उससे मिल ले। आरोपी ने पहले शाम को महफूज के घर से उसकी बाइक उठाई बाद में उसी बाइक से उसे लेने के लिए रात को पहुंच गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब वह महफूज आलम को अपने साथ बाइक पर लेकर गया तो उसने महफूज से ही बाइक चलाने को कहा था। अताराम उल्ला के बाग पास पहुंचकर उसने पीछे से महफूज के सिर में चाकू से बार किया। चूकि चाकू छोटा था। इसलिए वह लग नहीं पाया। हाथ लगने से बाइक गिर गई। इसके बाद शमशुल ने उसे जमीन पर पटक-पटककर पहले अधमरा किया। बाद में उसे सड़क के नीचे घसीटकर ले गया। वहां जाकर उसे पानी में डूबो कर मार डाला। इसके बाद वहां से फरार हो गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।