पति की हत्या कर फरार चल रही पत्नी अपने प्रेमी के साथ गिरफ्तार: हत्यारा दोस्त भी हुआ गिरफ्तार

हरदोई – पुलिस का इनामी शातिर पकड़ने का अभियान जारी है। पिहानी पुलिस ने पति की हत्या कराने वाली महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। वहीं सुरसा पुलिस ने दोस्त की हत्या कर शव को कार में जलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों पर 25-25 हजार का इनाम था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार जिले में इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी अभियान में पिहानी पुलिस ने ग्राम डर्रा निवासी कल्लू और उसकी प्रेमिका नन्हीं देवी को गिरफ्तार किया है। 13 अक्टूबर को नन्हीं देवी ने अपने पति शिवकुमार की प्रेमी कल्लू संग मिलकर हत्या करा दी थी। विवेचना में पूरी बात सामने आई और कल्लू व नन्हीं देवी 30 अक्टूबर से फरार थे। उन पर 25 हजार का इनाम भी था।

वहीं सुरसा पुलिस ने माधौगंज थाना क्षेत्र के बरबटापुर निवासी करन शर्मा को गिरफ्तार किया है। करन शर्मा ने अपने सात अन्य साथियों के साथ मिलकर 9 जुलाई 2017 को अपने साथी अशोक कुमार निवासी सहदानी बांगरमऊ उन्नाव की हत्या कर शव को एक कार में डाल कर सुरसा क्षेत्र के बमरौली गांव में लाकर कार में भी आग लगा दी थी। इन लोगों ने कार में महिला के आभूषण डाल दिए थे, जिससे पता चलता कि शव किसी महिला की है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

हरदोई से आशीष कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।