खाली प्लाट मे मिला युवक लहूलुहान शव, परिजन लगाया हत्या का आरोप

बरेली। मंगलवार की सुबह थाना इज्जतनगर के सैदपुर हॉकिस इलाके के खाली पड़े प्लाट में एक 22 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मृतक के सीधे पैर की हड्‌डी भी टूटी हुई थी, उसका सिर भी फटा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि इसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस मर्डर की बात से मुकर रही है। आपको बता दें कि प्रेमनगर के गौटिया इलाके में रहने वाला आकाश (22) सैदपुर हाकिंस में बुद्धसेन के यहां मजदूरी करता था। बुद्धसेन एक नल मिस्त्री है। उनका मकान बन रहा था। पुलिस के मुताबिक आकाश शराब का आदी था। वह बुद्धसेन के यहां काम करके उन्हीं की छत पर जाकर सो जाता था। मकान का जीना बाहर से होने की वजह से वह हर दिन छत पर जाकर सोता था। उसी बीच वह रविवार रात को छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। मगर परिजन पुलिस की इस कहानी से इनकार कर रहे है। उनका कहना है कि आकाश का मर्डर किया गया है। आकाश के भाई विकास ने बताया कि उनकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता ओमप्रकाश बीमार चल रहे है। उन्होंने आकाश की हरकतों की वजह से उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह बुद्धसेन के यहां काम कर रहा था। विकास का आरोप है कि आकाश के साथ विपिन, सुभाष और बुद्धसेन काम करते थे। इनके साथ विकास की कई बार लड़ाई भी हो चुकी थी। जिसके चलते उन्होंने आकाश को मार दिया। विकास ने बताया कि उसके पिता, और उसका भाई आकाश प्रेमनगर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। पिता ने एक दिन आकाश से मकान का किराया देने की बात कही, तो उसने साफ मना कर दिया। इससे गुस्साए पिता ने उसे घर से निकाल दिया। इस बात को करीब एक माह हो गया। तब से वह बुद्धसेन, सुभाष और विपिन के साथ रहता था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।