Breaking News

अधेड़ महिला की हत्या कर फेंका शव:शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

वाराणसी- कैंट थाना क्षेत्र के लालपुर चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मिला महिला का अर्थनग्न शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
महिला की हत्या कर शव को पोखरे के पास प्लास्टिक के थैले में फेंका गया था।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कैण्ट थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय, लालपुर चौकी इंचार्ज संजय यादव ने शव को कब्जे में लेकर पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल में भेजा
महिला के शव के पास मिले महिला के गैस पासबुक व गैस बुकिंग कागजात जिसके आधार पर उसका डिटेल निकल ।
गैस पासबुक के आधार पर महिला का नाम मीरा जायसवाल पति का नाम अनिल कुमार सिंह है
पता सी 14 / 34 औरंगाबाद लल्लापुरा है।
महिला के शव के पास मिले सामानों में एक बैग महिला के मोबाइल गैस पासबुक और कुछ रुपए मिले हैं।।
महिला के पास मिले गैस पासबुक के डिटेल के आधार पर पुलिस चौकी इंचार्ज लालपुर द्वारा 2 पुलिसवालों को महिला के घर भेजा गया।
मौके पर मौजूद कैण्ट थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय, लालपुर चौकी इंचार्ज अर्दली बाजार, चौकी प्रभारी राम नरेश यादव और कुछ पुलिस बल मौजूद है।
मौके पर उसके परिजन का इंतजार हो रहा था। उसके आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।।

रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय मण्डल कॉर्डिनेटर वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *