पांच वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी के बाद करने का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा- थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत शादी समारोह में आई 5 वर्षीय बेटी के साथ मामा ने रिश्ते तार-तार कर दिए। बेटी की हत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 4 टीमें आरोपी की तलाश को निकल गई । शुक्रवार की शाम होते-होते आरोपी को थाना मलपुरा पुलिस पकड़ कर थाने ले आई और हवालात के पीछे डाल दिया। जहां मलपुरा पुलिस ने राहत की सांस ली है वहीं क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को 24 घंटे का समय दिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह शराब के नशे में था और अपनी सुध बुध खो बैठा और उसने नशे में इस घटना को अंजाम दे दिया।

पीड़ित के घर लगा सांत्वना देने वालों का तांता, गांव में नहीं जले चूल्हे          

थाना मलपुरा के कस्बा मिढ़ाकुर के गांव गढ़ी दौलता में हुई दिल को झकझोर देने वाली घटना से हर कोई स्तब्ध है। शुक्रवार को सुबह से देर शाम तक पीड़ित के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। हर कोई घटना की कड़ी निंदा कर रहा है।
बता दें कि 2 दिसंबर को थाना मलपुरा कस्बा मिढ़ाकुर के मजरा गढ़ी दौलता में शिव सिंह वाल्मीकि की पुत्री ज्योति की बारात शमशाबाद के पास गांव लोहारी से आई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। रात 11 बजे शिवसिंह के चचेरे भाई हरिकिशन की 5 वर्षीय पुत्री रिया डीजे पर नाच रही थी। तभी उसे एक युवक घर से 200 मीटर दूर स्थित सरसों में खेत में ले गया। युवक ने रिया के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी रिया के शव को निर्वस्त्र हालत में छोड़ कर भाग गया। परिवारीजनों ने देर रात तक रिया की खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ आसपास की जगह पर रिया को तलाश किया। तभी घर से 200 मीटर दूर सरसों के खेत में रिया का निर्वस्त्र शव पड़ा हुआ मिला। इससे परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर एसएसपी सुधीर कुमार डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं मृतिका के दादा ने शक के दायरे में अपने रिश्तेदार जनपद मथुरा के थाना फरह गांव शहजादपुर निवासी वाइस्तवा संजय पुत्र भूप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। गुरुवार देर रात को पुलिस की मौजूदगी में रिया का दाह संस्कार कर दिया गया। वहीं शुक्रवार को रालोद के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वहीं इस घटना से ग्रामीण काफी भयभीत है। वह अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। उनका कहना है कि हमारे बच्चे भी कभी भी दरिंदगी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए उन्हें घरों में कैद रखना जरूरी है। वहीं ग्रामीणों को भयभीत देख स्थानीय पुलिस गांव में लगातार गश्त कर रही है। क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार ने बताया है कि घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

योगेश पाठक आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।