बरेली। क्योलड़िया क्षेत्र के गांव करुआ साहिबगंज में बुधवार की सुबह मफलर के सहारे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने शव को देखा तो घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक वर्ष पहले भी मृतक के भाई का शव पेड़ से लटका मिला था। थाना क्यों लड़कियां क्षेत्र के गांव करुआ साहिबगंज निवासी वीरपाल खेती किसानी करते हैं। वह पत्नी मीरा देवी व एक बेटे के साथ रहते थे। मंगलवार की सुबह वह पत्नी से खेत में गन्ना छिलाई की बात कहकर निकले थे। जब शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनो ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन वीरपाल का कही कोई पता नहीं चला। बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब टहलने निकले तो गांव के बाहर सोहनलाल के गन्ने के खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पर मफलर के सहारे वीरपाल का शव लटका मिला। लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी परिजनो के साथ पुलिस को दी। मौके पर परिजन पहुंचे तो शव देखकर बिलख पड़े। किसी तरह से पेड़ से शव को नीचे उतारा गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जता रहे हैं। गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों हंगामा किया। जानकारी पर एसपी देहात डॉक्टर संसार सिंह, सीओ नवाबगंज प्रभात कुमार सहित पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि एक बर्ष पहले वीरपाल के बड़े भाई शेर सिंह का भी शव इसी तरह से पेड़ पर लटका मिला था। जिसमें तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगा था। भाई की हत्या के मामले में वीरपाल गवाह भी बना था।।
बरेली से कपिल यादव