शराब बनाने का आरोप लगाकर 15 महादलित महिलाओं की पुलिस ने की जमकर पिटाई

पटना/बिहार-दानापुर पुलिस ने शराब बनाने के नाम पर 15 महादलित महिलाओं की जमकर पिटाई की है। महिलाओं ने लालकोठी में जाकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक घटना नोबतपुर के रौनिया मुसहरी की है। जहां शराब बनाने की शिकायत मिलने पर पुलिस पहुंची थी। पुलिसवालों में एक भी महिला जवान नहीं थी। पुरुष जवानों ने ही महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान सभी महादलित महिलाएं लालकोठी में छिपकर अपनी जान बचाई।

महादलित महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके जमीन को खाली कराना चाहते हैं। पुलिस भी उन लोगों के साथ मिली हुई है। उस क्षेत्र को खाली कराने के लिए ही पुलिस वहां पहुंची थी। वहीं इस मामले में फुलवारीशरीफ के एसडीपीओ ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। इस संबंध में जांच होगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

-नसीम रब्बानी, पटना/ बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।