रातों रात बीजेपी में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी बने ब्लाक प्रमुख

शाहजहांपुर- शाहजहाँपुर के ब्लाक जलालाबाद में आज ब्लाक प्रमुखी का चुनाव हुआ। भाजपा में रातों रात शामिल हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता राजाराम यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया था।
जानकारी के अनुसार आज हुए चुनाव में राजाराम यादव को एक तरफा जीत मिली है। राजाराम यादव ने गीता देवी को 66 वोटो से हराया। उन्हें कुल 76 वोट मिले जबकि गीता देवी को मात्र 10 वोट ही मिल सके 8 वोट निरस्त हुए। भाजपा ने आज रणनीत बना कर जलालाबाद में अपना पहला चेयरमैन भी बनाया था और ब्लाक प्रमुख जलालाबाद भी बना लिया है।
-शाहजहांपुर से देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।