पुलिस ने किया इंतजाम: सुरक्षा के लिए बाबा साहब को ही कर दिया कैद

बदायूं- शहर कोतवाली बदायूं के गद्दी चौक के पार्क में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को सुरक्षा की मद्देनजर पिंजरे में कैद कर दिया गया है। आंबेडकर की मूर्ति के बाहर जाली लगा दी गई है। वहीं, फिर कोई घटना न हो इसके लिए गार्ड भी लगा दिया गया है। जानकरी के अनुसार, पुलिस ने दुकानदारों से चंदा लेकर मूर्ति पर जाली लगवाई है। पार्क के आसपास लंबे समय से पशु बांधे जा रहे हैं। आसपास गोबर व गंदगी भी जमा की जा रही है। इससे प्रतिमा को हमेशा खतरा बना रहता है। तैनात किया गया गार्ड कोतवाली पुलिस ने प्रतिमा की सुरक्षा में रात में पुलिस और होमगार्ड की ड्यूटी लगा दी है। इसके वावजूद बाबा साहेब की मूर्ति को जाल में कैद कर पिंजरा बना दिया गया है। – बुधवार तक जो प्रतिमा खुले में थी, उसे रातों रात कोतवाली पुलिस ने लोहे के जाल में कैद करवा दिया।

-देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।