नेताओं की आंख की किरकिरी बने इंस्पेक्टर फूलबेहड़ हटाया गए

लखीमपुर खीरी-अभी हाल ही में डीजीपी के हाथों प्रशंसा पत्र पाने वाले इंस्पेक्टर संजय सिंह सत्ता पक्ष के नेताओं की आंखों की किरकिरी बन गए। नेताओं की शिकायत पर उनको फूलबेहड़ से हटा दिया गया है।संजय सिंह को फरधान थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं फरधान इंस्पेक्टर शिवानंद को फूलबेहड़ भेजा गया है।एक हफ्ता पहले नीमगांव से फूलबेहड़ भेजे गए इंस्पेक्टर संजय सिंह नेताओ को खटक गए। बताया जाता है कि एक जमीन के मामले में एक नेता की बात न सुनना उनको भारी पड़ गया। नेताओं ने उनकी शिकायत जिले के आला अधिकारियों से की और उनको फूलबेहड़ से हटाने की मांग की।कार्रवाई न होने पर नेताओं ने धरना देने की चेतावनी दी।उनकी शिकायत पर इंस्पेक्टर फूलबेहड़ संजय सिंह को हटा दिया गया है। एसपी ने उनको फरधान भेजा है। अब वह फरधान के इंस्पेक्टर होंगे। उनकी जगह पर इंस्पेक्टर फरधान शिवानंद को फूलबेहड़ भेजा गया है। एसपी ने बताया कि जल्द ही संजय सिंह फरधान और शिवानंद फूलबेहड़ थाने का चार्ज लेंगे।
गरीब बच्चों को कपड़ा देने से चर्चा में आए थे संजय सिंह: थाने पर फरियाद लेकर आए गरीब ग्रामीण के बच्चों को कपड़े देकर संजय सिंह अचानक चर्चा में आए थे। सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हुई थी। इस काम के लिए उनको डीजीपी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया था। संजय सिंह पिछले कई महीनों से नीमगांव के एसओ थे। अभी उनका हाल ही में उनका प्रमोशन हुआ था। प्रमोशन के बाद उनको फूलबेहड़ भेजा गया था। एक हफ्ता पहले ही उन्होंने फूलबेहड़ थाने का चार्ज लिया था।

लखीमपुर खीरी से अनुराग पटेल की रिपोर्ट…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।