एटीएस के एएसपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

लखनऊ- लखनऊ एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी ने एटीएस मुख्यालय में ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार गोमतीनगर स्थित एटीएस मुख्यालय पर दोपहर एक बजे के करीब गोली की आवाज से भगदड़ मच गई।अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि राजेश साहनी का शव पड़ा था। इससे मुख्यालय में सनसनी फैल गई। तत्काल सभी बड़े अधिकारियों को खबर की गई। कई अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के बेहद काबिल अफसरों में राजेश साहनी का नाम था। बीते सप्ताह ही आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी समेत कई अन्य बड़े ऑपरेशन को उन्होंने सकुशल अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।