श्री देवी की मौत के 10 सबाल बढ़ा सकते हैं बोनी कपूर की उलझनें

मुंबई- दुबई से मीडिया सूत्रों के हवाले से दुबई के होटल जुमेराह अमीरात टावर्स में हुई श्रीदेवी की मौत का राज गहराता जा रहा है। मीडिया हर घंटे उनकी मौत से जुड़े नए खुलासे कर रहा है। बात कार्डिएक अरेस्ट से शुरू होकर शराब पीने और बाथटब में डूबने तक पहुंच गई है। दुबई पुलिस के बयान मुताबिक, “श्रीदेवी ने शराब पी रखी थी और बाथरूम में अनकंट्रोल होकर बाथटब में गिर गई और जहां उनकी मौत हो गई।” इस पूरी घटनाक्रम में ऐसे में कई सवाल हैं, जो श्रीदेवी की मौत को और भी ज्यादा रहस्यमयी बनाते हैं …

*सवाल 1*- बोनी कपूर अपने भांजे की शादी में वाइफ और छोटी बेटी के साथ दुबई गए थे। लेकिन शादी खत्म होते ही वो वापस मुंबई आ गए। आखिर वो एक दिन के लिए श्रीदेवी को छोड़कर वापस क्यों चले गए? फिर वापस श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए दुबई क्यों गए?

*सवाल 2*- डॉक्टर्स ने सवाल उठाया है कि अगर बाथटब में गिरने से मौत हुई है तो श्रीदेवी की बॉडी पर खरोंच के निशान क्यों नहीं हैं?

*सवाल 3*- आखिर श्रीदेवी ने कितनी शराब पी रखी थी कि उनका खुद पर कंट्रोल नहीं था? क्योंकि उनके फैमिली फ्रेंड अमर सिंह ने बयान दिया है कि श्रीदेवी कभी भी हार्ड ड्रिंक (शराब) नहीं लेती थीं, हालांकि पब्लिकली कभी-कभार वाइन का सेवन कर लेती थीं।

*सवाल 4*- तो क्या ये संभव है कि किसी ने श्रीदेवी को फोर्सफुली शराब पिलाई हो और बाथटब में फेंक दिया हो?

*सवाल 5*- बाथरूम में श्रीदेवी के घुसने से पहले ही बाथटब पानी से क्यों भरा था? क्या जानबूझकर बाथटब पानी से भरा गया?

*सवाल 6*- जांच में पता चला कि बोनी कपूर ने सबसे पहले डॉक्टर्स को फाेन लगाने के बजाय दोस्त को कॉल किया था। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?

सवाल 7- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाथटब में डूबने से मौत की बात समझ से परे है। क्योंकि वो बाथटब था, कोई स्वीमिंग पूल नहीं, जिसमें एक नॉर्मल इंसान गिरकर उठ न पाए।

सवाल 8- भांजे की शादी खत्म होने के बाद श्रीदेवी अपनी बहन के साथ दुबई में ही रुक गई थी। वो अपनी बहन के साथ कुछ समय बिताना चाहती थीं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि श्रीदेवी बीते 48 घंटे से होटल से बाहर ही नहीं निकली थीं।

सवाल 9- जब रात 9 बजे श्रीदेवी के साथ इतना बड़ा हादसा हो गया था, तो फिर सारी दुनिया को ये खबर आधी रात के बाद क्यों बताई गई?

सवाल 10- होटल स्टाफ ने बातचीत में बताया है कि करीब रात 10.30 बजे श्रीदेवी ने पानी ऑर्डर किया था। सर्वर करीब 15 मिनट में रूम पर पहुंचा। उसने डोर बेल बजाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका के चलते उसने होटल का अलार्म बटन दबा दिया और दरवाजा तोड़ा। श्रीदेवी बाथरूम फ्लोर पर गिरी पड़ी थीं। उनकी पल्स चल रही थी। उस समय 11 बज रहे थे। ऐसे में होटल स्टाफ का बयान एक नई मिस्ट्री को जन्म देता है। इस पूरे बयान में बोनी कपूर गायब हैं।

श्री देवी की मौत

ये 10 सवाल बोनी कपूर के लिए खड़ी करेंगे मुसीबत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।
error: Content is protected !!