कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार

उज्जैन/लखनऊ – कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हो गया। वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर बाहर निकला ही था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हो गया वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल का दर्शन कर बाहर निकला ही था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया उसे सबसे पहले महाकाल मंदिर के गार्ड ने पहचाना उसके बाद उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी बता दें कि उसकी तलाश पांच राज्यों की पुलिस कर रही थी।

इससे पहले विकास दुबे के दो साथी आज एनकाउंटर में ढेर हो गए प्रभात मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया प्रभात मिश्रा को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था इसके अलावा विकास दुबे गैंग का एक और मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बबन शुक्ला भी इटावा में ढेर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।