जानें क्या कहती है आज आपकी राशि ?

राशिफल12 जनवरी, 2020

मेष—– चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। मान घट सकता है। विरोध होगा। शत्रुभय रहेगा। कुसंगति से बचें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। पार्टनरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। उच्चाधिकारी अप्रसन्न रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में अनावश्यक विलंब होगा।

वृष ——-परिस्थिति देखकर हंसी-मजाक करें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा। जोखिम न लें।

मिथुन—— स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। भाग्य का साथ बना रहेगा।

कर्क—— किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपयश हो। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

सिंह—— पुराना रोग उभर सकता है। जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। कर्ज में वृद्धि हो सकती है। आय में कमी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। आराम का अवसर नहीं मिलेगा, बाकी सामान्य रहेगा।

कन्या——- प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों से मतभेद समाप्त होंगे।

तुला—– डूबा हुआ पैसा मिल सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विरोधियों का पराभव होगा। कार्य में आसानी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें।

वृश्चिक——- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। काम का बोझ बढ़ेगा। थकान महसूस होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सभी ओर से लाभ होगा।

धनु ——-योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन तत्काल लाभ नहीं देगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। जोखिम न उठाएं। भाइयों से मतभेद खत्म होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मकर—– किसी बड़ी चिंता से मुक्ति के योग हैं। संतान के विवाह के प्रयास सफल रहेंगे। आय व रोजगार में वृद्धि होगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ—– किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। थकान तथा आलस्य रहेंगे। कार्य में अवरोध आ सकता है। शांति से प्रयास करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। घर-बाहर तनाव रह सकता है।

मीन—– मेहनत सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग बनते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। देनदारी कम होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रसन्नता रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।