बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विधायक डॉ डीसी वर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कस्बे के मैन मार्केट में खोले गए कार्यालय का भाजपा विधायक डॉ डीसी वर्मा मीरगंज ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य ने फीता काटा। कस्बे में डोर टू डोर भ्रमण के भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सक्सेना, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष चक्रवीर सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, राहुल गंगवार, बंटी मौर्य, सुनील पांडेय, ओमेंद्र सिंह चौहान, कन्हैया लाल, राजीव गुप्ता, रविन्द्र सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कस्बे की माहेश्वरी स्वीट्स हाउस पर हुए कार्यक्रम मे सपा नेता ठाकुर मनोज सिंह सतीश महेश्वरी सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए भाजपा विधायक डॉ डीसी वर्मा ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।।
बरेली से कपिल यादव