घर से निकलते ही गड्ढों मे फंस गया शहर, बारिश में राहगीरों को हुई दिक्कत

बरेली। विकास कार्यों के नाम पर शहर भर मे जगह-जगह सड़कें खोद दी गई। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बदायूं रोड की है। इस सड़क मे गहरे-गहरे गड्ढे हो गए है। जिनमें पानी भरने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को हुई बारिश से शहर की ऐसी कोई सी सड़क नही बची जहां जलभराव नही हुआ है। घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही राहगीर गड्ढों में फंस गए। शहर को चमकाने के लिए बीडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी सहित जल निगम के प्रोजेक्ट के तहत जगह-जगह निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। शहर की कई सड़कें ऐसी भी है। जहां तमाम काम होने के बाद भी गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। रोड किनारे निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्रियों का ढेर लगे हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल बदायूं रोड का है। सड़क की ऊपरी परत को उखाड़ देने की वजह से वह दो हिस्सों में बंट गई है। सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक इन गड्ढों की वजह से राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वही बारिश में हालात और भी बुरे हो जाएंगे। बदायूं रोड की हकीकत सामने आते ही जलकल विभाग सहित अन्य विभागों की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने मोटर पंप लगाकर गड्ढों मे भरा पानी निकाला। टीम कुछ गड्ढों को भरने के लिए उनका सर्वे करती नजर आई। सुस्त रफ्तार से चल रहे निर्माण कार्यो से लोग परेशान है। विकास भवन से लेकर स्टेडियम रोड तक के कारोबारियों का कहना है कि महीनों से चल रहे काम मे प्रगति के बजाय अवरोध ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। किला पुल से हार्टमैन पुल की रोड भी खस्ता हाल में हैं। निर्माणाधीन रोड पर मिट्टी होने से फिसलन हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि खराब रास्तों की वजह से ग्राहक भी आने से कतराते है। बदायूं रोड पर जलनिगम, बीडीए नाला निर्माण कर रहा है। इसी रोड का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। इसी के चलते रोड पर गहरे गड्ढे हो गए है। सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलने मे भी लोगों को परेशानी हो रही है। कीचड़, फिसलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *