बरेली। शहर के डेंटिस्ट ने क्लीनिक पर इलाज कराने आई प्रापर्टी डीलर की पत्नी को नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया। पत्नी को गुमसुम देख प्रापर्टी डीलर ने पूछा तो 20 दिन से चुप महिला ने घटना बताई। जिसके बाद प्रापर्टी डीलर ने अधिकारियों से शिकायत की तो इज्जतनगर पुलिस ने डेंटिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि थाना इज्जतनगर क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी दांत दर्द से परेशान थी। 16 अक्टूबर को प्रकाश डेंटल लैब पर डेंटिस्ट रवेंद्र को दिखाने गई थी। आरोप है कि डेंटिस्ट ने उनसे कहा कि दांत उखाड़ कर दूसरा दांत लगा देंगे। इसके बाद शाम को चार बजे डेंटिस्ट ने महिला को अपने क्लीनिक पर बुलाया। महिला का आरोप है कि उसने नशीला इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दांत उखाड़ दिया। इस दौरान वह नशे में हिलडुल नही पा रही थी। जिसका फायदा उठाकर डेंटिस्ट ने दुष्कर्म किया। इतना ही नही उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता ने बताया कि होश आने पर उसने विरोध किया और पुलिस से शिकायत की बात कही। डेंटिस्ट ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। बदनामी के डर से वह मानसिक रूप से परेशान थी। पत्नी को कई दिन से परेशान देख कर प्रापर्टी डीलर पति के पूछने पर महिला ने पति को पूरी घटना बताई। जिसके बाद पति ने पुलिस को डेंटिस्ट के खिलाफ तहरीर दी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि डेंटिस्ट के खिलाफ प्रापर्टी डीलर की पत्नी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।।
बरेली से कपिल यादव