शिक्षामित्रों के उज्जवल भविष्य के लिए माता वैष्णो देवी दरबार मे की प्रार्थना

बरेली। उत्तर प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षामित्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने लगातार प्रदेश सरकार से समस्याओं के निराकरण के लिए अनुरोध किया परंतु कोई भी सार्थक परिणाम अभी तक सामने नही आया। अब शिक्षामित्र ने ईश्वर से ही मनोकामना लगानी शुरू कर दी है। इसी क्रम मे धार्मिक आस्था के केंद्र श्री माता वैष्णो देवी के चरणों मे प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने मत्था टेक कर शिक्षामित्रों के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। प्रदेश मंत्री ने बताया कि आज अधिकांश शिक्षामित्रों की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद मात्र दस हजार मानदेय मिल रहा है जबकि उनको पूर्णकालिक शिक्षक की भांति विद्यालय मे सभी कार्य करने पड़ते है।उनके आर्थिक स्रोत का कोई अन्य साधन भी नहीं है। ऐसे में वह अपना परिवार चला पाने में सक्षम नहीं है। प्रदेश सरकार से बार-बार अनुरोध किया गया परंतु कोई परिणाम सामने नहीं आया। अब ऐसे में ईश्वर से प्रार्थना करने के अलावा कोई विकल्प नही बचा है। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि अब यूसर ही ईश्वर ही सरकार को सद्बुद्धि दे। जिससे शिक्षामित्रों की समस्या का समाधान हो सके। वहीं अयोध्या में भी शिक्षामित्रों ने हनुमंत गढ़ी मंदिर पर यज्ञ कर प्रार्थना की। भगवान सरकार को सद्बुद्धि दे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *