कलयुगी बेटे ने विधवा मां के साथ की दरिंदगी, महिला ने कराया मुकदमा दर्ज

बरेली। मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जिले मे कलयुगी बेटे द्वारा विधवा मां के साथ के दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित मां ने जहां अपने बेटे के ही खिलाफ थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं बेटे पर खुद को जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि मामला थाना भमोरा क्षेत्र के एक गांव है। दर्ज मुकदमे के मुताबिक आरोपी बेटे को सोमवार रात करीब 11:30 बजे भूख लगी थी। जिसके बाद वह मां के कमरे में खाना मांगने गया। उसने मां के कमरे का दरवाजा खटखटाते हुए कहा कि उसे भूख लगी है खाना चाहिए। मां ने जैसे ही अपने कमरे का दरवाजा खोला तो आरोपी ने मां का मुंह बंद करते हुए पकड़ लिया। उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उसका रेप कर दिया। मां ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने रात भर उसे बंधक बनाए रखा। तड़के वह अपनी मां को जान से मारने के लिए गड़ासा ढूंढ रहा था। यह देख मौका पाकर वह कमरे से निकल भागी। जिसके बाद वह उसे चकमा देकर अपने एक रिश्तेदार के घर जाकर छिप गई। इस बीच आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। इसके साथ ही महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने अन्य बेटो को फोन पर दी। जानकारी मिलते ही सारे बेटे सोमवार की शाम को घर पहुंचे। जिसके बाद सभी ने मंगलवार की सुबह आरोपित को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। इसके साथ ही उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को पूरा मामला बताते हुए थाने में तहरीर दी। पीडित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। इसके साथ ही महिला काे मेडिकल कराने के लिए भेजा है। इस घटना से क्षेत्र के लोग भी सकते में है। महिला के पति की मौत 14 साल पहले हुई थी। उस वक्त आरोपित की उम्र 11 वर्ष थी। महिला ने पुलिस के सामने बेटे की दरिंदगी सहित अन्य कारनामों को चिट्टा भी खोला। हालांकि मां के साथ घटी इस घटना से बेटे भी सदमे में है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।