पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया कंबल वितरण समारोह

*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला

गोरखपुर- खजनी क्षेत्र के गाजर नर्सिंग गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी के भाई स्वर्गीय अंजनी त्रिपाठी के पुण्यतिथि पर स्वर्गीय अंजनी त्रिपाठी वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने स्वर्गीय अंजनी त्रिपाठी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित ग्रामीण जनता एवं महिलाओं को कंबल वितरण करते हुए संबोधित करते हुए कहा कि कंबल वितरण एक सामाजिक कार्य है और यह परोपकार का विषय ऐसे बहुत से परिवार हैं जिन्हें ठंड के मौसम में ऊनी कपड़ों ठंड से बचने के साधन बहुत कम होते हैं ऐसे में इस प्रकार के कार्यों से गरीबों को बहुत मदद मिलती है कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वह देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ,क्षेत्रीय विधायक संत प्रसाद, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम आयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी वह मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने अतिथियों वह उपस्थित लोगों के प्रति आभार ज्ञापन किया कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी ने किया तथा अध्यक्षता स्वर्गीय अंजनी त्रिपाठी के पिता दयाशंकर राम त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के जिला महामंत्री डॉ डी सिंह राजाराम कनौजिया जगदीश चौरसिया आचार्य हरिद्वार शुक्ला समाजसेवी इंजीनियर गिरजेश भास्कर लालचंद त्रिपाठी, रणंजय सिंह ,जुगनू रत्नेश पांडे ,बृजेंद्र चतुर्वेदी, रिंकू दुबे, गजेंद्र राम त्रिपाठी अश्वनी सिंह लकी मालनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह ,रामकृष्ण पाठक ,गुलाब तिवारी, रामवृक्ष सिंह ,आचार्य घनश्याम मिश्रा संतोष राम त्रिपाठी,विजय सिंह(समाज सेवी) इंद्र कुमार निगम, सत्येंद्र दुबे, प्रभात दुबे, भोलू तिवारी, बालकिशन पासवान, विनोद कुमार पांडे एडवोकेट, दीनानाथ मोदनवाल अनिल पांडे सहित अन्य कई सम्मानित अतिथि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *