फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व शिक्षक साथियों ने शिक्षकों के प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा और मेरठ क्षेत्र के स्नातक क्षेत्र से पूर्व विधायक हेम सिंह पुंडीर तथा संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा का मेरठ से लखनऊ जाते समय बाईपास पर एक शिष्टाचार भेंट कर फूल मालाओं से स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक संघ समिति के समन्वयक अमरनाथ यादव की ओर से 13 अक्टूबर 2020 को कर्मचारियों शिक्षकों पेंशनरों को डीए की रोकी गई छिमाई की सात प्रतिशत किस्त को तत्काल बाहर बहाल करने का पत्र प्रधानमंत्री को भेजा है। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में मंडलीय अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना, मंडलीय मंत्री डॉ. रणविजय सिंह यादव, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ओमकार सिंह चौहान, जिला मंत्री मुन्नेश कुमार अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष डॉ नरेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुगीज खांन, संयुक्त मंत्री भारत भूषण सिंह यादव, डॉ राजेंद्र प्रसाद शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार शर्मा, रहीम खान, विनोद कुमार तिवारी, जिला संगठन मंत्री आसिफ अली, केशव देव, ओमपाल सिंह, साधना सिंह, आशा कुमारी, कमला देवी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव