बिजनौर/शेरकोट- आज थाना प्रांगण में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। शेरकोट में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अशोक राणा के द्वारा किया गया।
आपको बताते चलें सूबे में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश के 300 तहसीलों के सभी 1500 थानों में महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया गया जिसमें शेरकोट के महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन आज प्रातः थाना शेरकोट के प्रांगण में किया गया जिसमे नगर के सम्मानित व्यक्तियों महिलाओं एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी सुनीता दहिया द्वारा संबोधित किया गया उन्होंने कहा महिला हमारे जीवन में मां बेटी बहन पत्नी के रूप में आती हैं। और हमे पाल पोस कर बड़ा करती हैं कामयाब बनाती है। पर यह बहुत बड़ी विडंबना है कि जो महिला हमें पाल पोस कर बड़ा करती हैं उन्हीं को हमारी यातना हमारे गलत कृत्य से दो-चार होना पड़ता है। महिलाओं पर लगातार हो रहे शोषण से निजात दिलाने के लिए सरकार और प्रशासन की पहल के अनुसार महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन आज शेरकोट में किया गया।
शेरकोट एसओ अनुज कुमार तोमर ने महिलाओं को विश्वास दिलाया कि आप हमारे हेल्प लाइन 1090 का उपयोग किसी भी समय कर सकती हैं हमारी पुलिस आप तक 5 मिनट में पहूँचेगी। महिला हेल्प डेस्क पर पहले दिन कई प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें सभी का निस्तारण कर दिया गया महिलाओं से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस के कार्य से सभी संतुष्ट हैं और उन्हें बहुत लाभ हुआ।
रिपोर्ट -अमित कुमार रवि