बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार का सपना था कि प्रदेश को गड्ढा मुक्त प्रदेश मनाया जाएगा। लेकिन शहर के हालत देखकर लगता नहीं कि कभी यह सपना साकार हो पाएगा। मिनी बाईपास चौराहे का हाल देख कर तो ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्य चौराहे की सड़क उधड़ गई है। मिनी बाईपास चौराहे पर काफी गहरे गड्ढे हो गए। चारों तरफ रोड पर छोटी-छोटी कंक्रीट फैल गई है। इस बारे में वहां से गुजर रहे राहगीरों से बात की तो उन्होंने बताया कि बरसात में यहां पर हादसे की संभावना बढ़ जाती है। चारों तरफ कंक्रीट व पथरियों के कारण लोग फिसल कर चोटिल हो जाते है। इस चौराहे से रामपुर के लिए तो लोगों का आना जाना रहता है। साथ ही कर्मचारीनगर, इज्जतनगर के लिए भी इस मुख्य मार्ग से आना जाना रहता है। इस कारण 24 घंटे यह रोड चलता रहता है। तिराहे पर 24 घंटे ट्रैफिक सिपाही तैनात रहते हैं। लोगों से सतर्कता के साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन कराते रहते हैं। जिस कारण कुछ गनीमत बनी रहती है।।
बरेली से कपिल यादव