नरमू के इज्जतनगर मंडल के मंडल अध्यक्ष बने सुरेंद्र

बरेली। एन ई रेलवे मजदूर यूनियन ने इज्जतनगर मंडल की कार्यकारिणी को घोषणा कर दी है। मण्डल अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह मलिक मुख्य गाड़ी नियंत्रक इज्जतनगर को मण्डल अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया। इससे पूर्व मुकेश सक्सेना मण्डल अध्यक्ष के पद से फरवरी से सेवानिवृत्त हो गए थे। इसी क्रम में मण्डल के दो रिक्त पदो पर कु. रिया सिंह को मण्डल उपाध्यक्ष व रोहित सिंह को संयुक्त मण्डल मंत्री के पद पर नामित किया गया। नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसन्त चतुर्वेदी ने बताया कि महामंत्री केएल गुप्ता के द्वारा महाप्रबंधक (कार्मिक) गोरखपुर को भेजी गई सूची के अनुसार महाप्रबंधक (कार्मिक) गोरखपुर द्वारा शुक्रवार को तीनों पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। नवागत पदाधिकारियों को मण्डल मंत्री कामरान अहमद, सी.डी.अवस्थी, रईस अहमद, नूतन प्रकाश, हरीश भारती, महीप कश्यप, सोमनाथ बनर्जी, आरके पाण्डे तथा मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन ने भी बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *