फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। कोरोना संकट के दौरान गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समाजसेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं। करीब छह महीने पहले शुरू हुई आवाज फाउंडेशन लोगों के घर तक पहुंचकर उनकी मदद कर रही है। हालांकि लॉकडाउन के बाद से अब तक पूरे जिले व कस्वो में 400 से ज्यादा गरीब परिवारों को यह संस्था घर का राशन मुहैया करवा चुकी है। अब पूर्ण तौर पर आवाज फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर एक मोबाइल नंबर वायरल किया है कि अगर कोई जरूरतमंद व गरीब व्यक्ति को राशन की जरूरत है, तो वह संस्था से संपर्क कर सकता है। संस्था व्यक्ति की मदद करेगी। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों को राशन वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था के करीब 600 मेंबर है, फिलहाल जिले के हर कस्बे से दस दस मेंबर एक्टिव कर रखे हैं। वैसे भी संस्था ने गरीब बच्चों की पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों व मेडिकल सहायता भी लोगों को प्रदान की जाती है। आगे कहा कि अगर कोई व्यक्ति गरीब व अपने घर में राशन की व्यवस्था करने में असमर्थ है, तो वह संस्था के 9068121456 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकता है। संस्था की ओर से उसकी मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि राशन में दाल, चावल, चीनी, आटा के अलावा घर का जरूरी सामान मुहैया करवाया जा रहा है।।
– बरेली से कपिल यादव