दिनदहाड़े बाईक सवार बदमाशों ने महिला को असलहा सटाकर चेन छीनी

वाराणसी- आज एक बार फिर हौसला बुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े वाराणसी जनपद के लंका थाना क्षेत्र के राजेंद्र विहार कॉलोनी के समीप सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता की पत्नी से दिनदहाड़े असलहा सटाकर सोने की चेन लूट हौसला बुलंद बदमाश मौक़े से फरार हो गए।
मिली जानकारी अनुसार सिंचाई विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता कमलेश प्रधान निवासी लेन नम्बर पांच राजेंद्र विहार कॉलोनी लंका की पत्नी सविता प्रधान आज दोपहर में अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर दूध लेकर वापस आ रही थी तभी मौक़े पर आए बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर इनके गले में पड़ी 12 ग्राम की सोने की चेन लूट लिए असलहा देखकर भयभीत सविता प्रधान विरोध भी नहीं कर पाई। जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद दिखे।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *