छठ घाट विवाद फिर से उभरा: दोनों पक्ष आमने-सामने ,प्रशासन कर रही है कैंप

बिहार -थाना क्षेत्र के करमवा पंचायत स्थित इसाक मियां के टोला में छठ घाट का विवाद फिर से उभर गया है। दोनों पक्ष आमने-सामने खड़े हैं। अधिकारी CO प्रवीन कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर संतोष कुमार, थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, दारोगा आर.कौशिक पूरे दल बल के साथ छठ घाट पर कैंप किए हुए हैं।

पूर्व से चला आ रहा है विवाद:

आपको बता दें कि लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर करमवा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 8 वार्ड नंबर 9 और 8 तथा 10 के ग्रामीण छठ व्रत करने इसी घाट पर आते हैं। लेकिन 26 कट्ठा प्लॉट में जो गैरमजरूआ भूमि है। उसमें कब्रिस्तान भी है। तथा लंबे समय से छठ व्रत भी होता आ रहा है। उसी पर विवाद है। जिसको लेकर हर बार दोनों पक्ष आमने सामने खड़े हो जाते हैं। छठ पर्व के पूर्व ग्रामीणों को समझा बुझाकर आश्वासन दिया गया कि छठ पूजन होते ही इसकी समस्या सुलझा दी जाएगी।

दलबल के साथ घटना घटनास्थल पर पुलिस कर रही है कैंप:

गौरतलब है कि उक्त भूमि में से एक पक्ष ने कुछ भूमि को अपने नाम से बंदोबस्त करा लिया है। इसकी सूचना मिलते ही दूसरे पक्ष वालों ने छठ घाट की घेराबंदी शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। तथा स्थिति तनावपूर्ण हो गई। रविवार को इसकी सूचना मिलते ही CO प्रवीन कुमार सिन्हा पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता दल बल के साथ विवादित स्थल पर पहुंचकर मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

जल्द किया जायेगा निदान:

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस विवाद का जल्द निपटारा कर लिया जाएगा। दोनों पक्ष राजी खुशी से एक दूसरे का सम्मान करेंगे। एक दूसरे के पूजन पाठ में सहयोग करेंगे। साथी आपसी प्रेम भाव से शांति बनाए रखने में प्रशासन की मदद करेंगे।

अमन चैन भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई:

थानाध्यक्ष ने चेताया कि अमन चैन भंग करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरपंच पति तिलकधारी प्रसाद पैक्स अध्यक्ष अजय प्रसाद कुशवाहा वार्ड सदस्य तूफान मियां सहित सभी ग्रामीण उपस्थित थे। समाचार प्रेषण तक समझौता वार्ता जारी था। प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के लिए तत्पर है।
– राजू शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *