छपरा,रास्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा सारण जिले के मढौरा अनुमंडल मुख्यालय स्थित हार्बरनाथ मंदिर परिसर में त्रिशूल दीक्षा सामरोह का आयोजन किया गया। रास्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मेहता ने इस अवसर पर बजरंग दल के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज देश छद्म धर्मनिरपेक्षता की दलदल की ओर जा रहा है।इस परिस्थिति में बजरंग दल जैसे राष्टवादी संस्था की जरूरत देश को सबसे अधिक है। आज देश को बाहरी तत्वों से जितना खतरा नही है, उससे अधिक देश के अंदर छुपे अराजक तत्वों से है। इस खतरे से निपटने के लिये बजरंग दल के रण-बाकुरो को हमेशा तैयार रहना होगा। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने किया। जिसमें 186 बजरंगियो ने दीक्षा ग्रहण किया।दीक्षा समारोह का संबोधन आरएसएस के पूर्व प्रचारक योगेशजी ने तथा धन्यबाद ज्ञापन दुर्गेश कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रास्ट्रीय बजरंग दल मढ़ौरा अध्यक्ष सुजीत कुमार, सुंदरम कुमार, नंदन बाबा, दिनेश कुमार कुशवाहा, सोनु सिंह, अमर सिंह राजेश सिंह, अभिषेक सिंह सैकड़ो लोग उपस्थित थे। -गोपाल सहनी, ब्यूरोचीफ- छपरा
राष्ट्रीय बजरंग दल के दीक्षा समारोह में 186 बजरंगियों ने ग्रहण की त्रिशुल दीक्षा
