असलाह फैक्ट्री पकड़े जाने की एसआईटी करेगी जांच

बहेड़ी, बरेली। असलाह फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद विदेशी कनेक्शन को देखते हुए इस पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी करेगी। जल्द ही इसके लिए टीम का गठन हो जाएगा। दोनों फरार तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है। यहां गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के पास एक खंडहर में पुलिस ने छापा मारकर असलाह फैक्ट्री सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि उनके दो साथी भाग निकले है। पुलिस ने विदेशी कनेक्शन जानने के लिए पुलिस ने अरोपियों के मोबाइल जांच के लिए भेजे है। पुलिस की जानकारी में आया है कि एक आरोपी की वीडियो कॉल से भी विदेश बात हुई है। पुलिस हथियार सप्लाई को लेकर हुई बातचीत के आधार पर विदेशी तस्करों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस इस मामले में सिकलपुरा भोजपुर जोगीठेर निवासी सुखराज सिंह पुत्र रंजीत सिंह ,गांव पचपेड़ा निवासी शानू मियां पुत्र साहिल मियां,रामपुर के थाना बिलासपुर के ग्राम स्वामी नगर निवासी जीवनदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, पीलीभीत के थाना माधौ टांडा के गांव मैना कोट निवासी जसनूर पुत्र सतपाल सिंह को मौके से रंगे हाथों पकड़कर जेल भेज चुकी है। जबकि उनके दो अन्य साथियों की तलाश में है। पुलिस को सुखराज के मोबाइल से पकिस्तानी हैंडलर अजमल गुज्जर से इंस्टा ग्राम और व्हाट्सप पर असलाह सप्लाई के संबंध में बातचीत की चैट मिली। जिसे पुलिस ने सुबूत के तौर पर रख ली है। उसने कुछ चाट डिलीट भी कर दी थी पूछताछ में सुखराज ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वह पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर के संपर्क में आया जो हथियार की वीडियो बनाकर डालता है। जबकि मौके से भागने वाले दोनों व्यक्तियों के असलाह सप्लाई के आरोप ने जेल में बंद इशरत पहलवान से भी असलाह लेते थे। असलाह बनाने से लेकर सप्लाई करने के प्रकरण को लेकर इसकी जांच एसआईटी करेगी। एसएसपी जल्द ही एसआईटीम गठित कर दोनों फरार आरोपियों पकड़ने के बाद पूरे प्रकरण की जांच करेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *