ई रिक्शा कार मे टक्कर मारकर दुकान मे घुसा, दुकानदार घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रबर फैक्ट्री कॉलोनी गेट के पास बरेली की ओर से आ रही तेजरफ्तार ई-रिक्शा ने कॉलोनी में मूड़ रही कार में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुली दुकान में जा घुसी। हादसे के समय दुकान में बैठे सतुईया खास निवासी विजेंद्र पाल सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में विजेंद्र पाल सिंह के कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। ई-रिक्शा लियाकत पुत्र छोटे, निवासी सोहरा चला रहा था। ई-रिक्शा मालिक नरपत पुत्र सुरेश कुमार मिशन अस्पताल से अपने छोटे भाई अर्जुन की दवा लेकर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ई-रिक्शा थाने में खड़ा कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *