तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

शीशगढ़, बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के मानपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, रामवीर निवासी ग्राम कनकपुर गौटिया, थाना खजुरिया, जिला रामपुर ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे उनके पिता सेवाराम (48 वर्ष) बाइक से अपने गांव से ग्राम मानपुर, थाना शीशगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान ढकिया ठाकुरान, थाना शीशगढ़ की ओर से मानपुर चौराहे की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए बरेली ले गए, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद बेटे ने थाना शीशगढ़ पहुंचकर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *