आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कार पकड़ी

आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला पुलिस ने तीन तस्करों को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख बताई गई है। तस्करों ने कार के पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगा रखी थी। कोतवाल बीनू सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर भमोरा-बरेली मार्ग पर ग्राम मोतीपुरा के पास घेराबंदी कर बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी तलाशी पर एक किलो 519 ग्राम अफीम बरामद हुई है। बंदी बनाये गए तस्करों ने अपना नाम सनील पुत्र शाकिर निवासी मोहल्ला अलीगंज अड्डे के पीछे आंवला, अशरफ शाह अलीगंज, अनीश अलीगंज बताया है। उन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हम तीनों दोस्त हैं, अफीम झारखंड से कम दाम में लाकर आंवला क्षेत्र में मंहगे दामों पर बेचते हैं। अफीम बेचने के लिए पंजाब जा रहे थे, तभी पुलिस ने हमें बंदी बना लिया। बरामद स्कार्पियो कार अशरफ शाह की है। उन्होंने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए कार के पीछे नंबर प्लेट नहीं लगा रखी थी। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह, सोनू, गौतम कुमार शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *