ठिरिया खेतल के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर ठिरिया खेतल के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मिलक कस्बा निवासी राजकुमार किसी काम से बाइक से बरेली गए थे। दोपहर बाद घर लौटते समय ठिरिया खेतल के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से बरेली के अस्पताल भिजवाया। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *