वारंटी भाइयों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, परिजनों ने एक को छुड़ाया, 7 गिरफ्तार

सीबीगंज, बरेली। दो वारंटी भाइयों को पकड़ने गई सीबीगंज पुलिस पर हमला कर दिया गया। स्वजनों ने एक वारंटी को भगा दिया। पुलिस ने 12 आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात में दारोगा पवन कुमार पुलिस टीम के साथ वारंटी लईक और भोला को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस ने भोला को हिरासत में ले लिया। मगर, उसके भाई लईक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी पत्नी कुबरा स्वजन व अन्य लोगों ने लईक को भगा दिया और भोला को छुड़ाने के लिए पुलिस से मारपीट की। सूचना पर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और वारंटी भोला को सुरक्षित थाने लाया गया। इस मामले में सीबीगंज पुलिस ने राशिद, उसके भाई जाहिद, शाहिद, अजहर, पिता साबिर निवासी तिलियापुर, इमरान को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी चिराग जैन ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस वारंटी को गिरफ्तार करने गई थी, तो तिलियापुर में दो वारंटी भाइयों के स्वजन ने पुलिस पर हमला कर दिया। एक वारंटी को भगा भी दिया। दूसरे वारंटी सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार वारंटी की तलाश की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *