सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार को दिया गया पटेल सम्मान

बरेली- सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मोत्सव पर जहां बेसिक के विद्यालयों में प्रभात फेरी तथा चित्र पर माल्यार्पण किया गया. वहीं दूसरी तरफ सरदार पटेल चौक तथा पटेल छात्रावास के परिसर में बड़े स्तर पर पटेल जयंती का बड़ा रूप देखने को मिला. पटेल चौक पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिला संरक्षक डॉक्टर लाल बहादुर गंगवार तथा जिला अध्यक्ष राहुल यदुवंशी सरदार पटेल स्वागत समिति के अध्यक्ष सी लाल गंगवार तथा महामंत्री जयवीर सिंह गंगवार आदि द्वारा राज्यसभा की सांसद श्रुति गंगवार को पटेल पुरस्कार से सम्मानित किया. पटेल छात्रावास में विधायक डॉक्टर एमपी आर्य. भाजपा नेता अनिल सक्सेना पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार तथा नरेंद्र पाल सिंह ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण पूर्व कृषि मंत्री भानु प्रताप सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम सिंह. राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार आदि ने सरदार पटेल के बारे में विस्तार से बताया. राज्यसभा सांसद ने कहा अगर सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते तो देश का भौगोलिक नक्शा दूसरा होता. हम सबको उनके विशेषताओं को आत्मसात करना चाहिए. तथा विशाल चरित्र वाले नेता को किसी सीमा में नहीं देखा जा सकता. देश के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *